Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में गैस संकट पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद कई इलाकों में शुरू हुई आपूर्ति

Haldwani: हल्द्वानी में गैस संकट पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद कई इलाकों में शुरू हुई आपूर्ति
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में पिछले कई दिनों से इंडियन गैस की आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंडियन गैस के गोदामों और कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद प्रशासन की सक्रियता का असर देखने को मिला और कई क्षेत्रों में गैस आपूर्ति बहाल की गई। छड़ायल, कुसुमखेड़ा और पालीकोठी जैसे इलाकों में इंडियन गैस की गाड़ियां पहुंचीं, जहां कई दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इंडियन गैस की आपूर्ति कुमाऊं मंडल विकास निगम और निजी गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। कुछ तकनीकी और व्यवस्थागत दिक्कतों के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में समय पर और सुचारु रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *