Headlines

Haldwani: 25–30 महीनों में पैसा दोगुना करने का झांसा, GMFX Global Limited निवेश घोटाले में कंपनी मालिक बिमल रावत गिरफ्तार

Haldwani: 25–30 महीनों में पैसा दोगुना करने का झांसा, GMFX Global Limited निवेश घोटाले में कंपनी मालिक बिमल रावत गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: बहुचर्चित GMFX Global Limited निवेश घोटाले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25–30 महीनों में निवेश की राशि दोगुनी करने का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के आरोप में कंपनी के मालिक को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को वादी श्री पार्थ परासर निवासी कपिल कॉलोनी, बड़ी मुखानी, नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि GMFX Global Limited के मालिक बिमल रावत एवं उनकी पत्नी द्वारा एक योजनाबद्ध तरीके से 25–30 महीनों में निवेश दोगुना करने का आश्वासन दिया गया। नवंबर और दिसंबर 2024 में वादी से 5–5 लाख रुपये की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये निवेश कराए गए तथा प्रतिमाह 8 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया गया।

आरोप है कि बिमल रावत द्वारा वादी को मात्र 1,90,000 रुपये मूलधन और उतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया, जबकि शेष 8,10,000 रुपये वापस नहीं किए गए और धोखाधड़ी की गई। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 20/26 अंतर्गत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता को सौंपी गई।

डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। इसके क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को अभियुक्त बिमल रावत को तलब कर गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना के आधार पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शॉर्टकट कमाई के लालच में किसी भी फर्जी स्कीम में निवेश न करें और अपनी जमा पूंजी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *