Headlines

Haldwani: हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का प्रयास, डाक विभाग ने नियुक्ति रोकी

Haldwani: हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का प्रयास, डाक विभाग ने नियुक्ति रोकी
शेयर करे-

Haldwani: डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट का उपयोग कर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी पाई गई।

वर्ष 2024 में जून में हुई ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती प्रक्रिया में युवती को इस पद के लिए चयनित किया गया था और उसे नवंबर में ड्यूटी ज्वॉइन करनी थी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में उपलब्ध नहीं हुई, जिससे उस पर शक हुआ। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट जमा की थी, जिसे जांच के लिए संबंधित बोर्ड को भेजा गया। हाल ही में प्राप्त रिपोर्ट में मार्कशीट को फर्जी पाया गया।

सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते युवती की नियुक्ति पर पहले ही रोक लगाई गई थी। बोर्ड से मिली जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद युवती को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही युवती के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।

डाक विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *