Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के दो युवा खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 ए इंडिया टीम में, बेंगलुरु में खेलेंगे त्रिकोणीय सीरीज

Haldwani: हल्द्वानी के दो युवा खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 ए इंडिया टीम में, बेंगलुरु में खेलेंगे त्रिकोणीय सीरीज
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के लिए गौरव का क्षण हैशहर के दो युवा क्रिकेटर, आदित्य रावत और लक्ष्य राय चंदानी, भारत की अंडर-19 ए टीम में चयनित हुए हैं। दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु में 17 से 30 नवंबर तक होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत की ए और बी टीमों के साथ अफगानिस्तान की टीम भी शामिल होगी।

लक्ष्य राय वर्तमान में हैदराबाद में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं, जबकि आदित्य रावत काशीपुर के कैंप में तैयारी कर रहे हैं। आदित्य तेज गेंदबाज हैं और पहले भी भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं लक्ष्य राय एक प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज और स्पिनर हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष देशभर के 19 ग्रुप में सर्वाधिक रन बनाए थे।

दोनों खिलाड़ी हल्द्वानी के कमलवागांजा स्थित जीएनजी क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और डीएवी स्कूल हल्द्वानी से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी कर चुके हैं। इनकी सफलता पर कोच अभिषेक कुमार ने गर्व जताते हुए कहा कि दोनों में भविष्य में भारतीय सीनियर टीम तक पहुंचने की पूरी क्षमता है।

उनके चयन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, जीएनजी क्रिकेट एकेडमी की निदेशक पूजा कांडपाल और आदित्य के पिता दिलीप रावत ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *