Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण पर एक्शन, 20 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, 6 जून को शिफ्ट होगा कालू साईं मंदिर

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण पर एक्शन, 20 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, 6 जून को शिफ्ट होगा कालू साईं मंदिर
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले महीने चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत करीब 20 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। यह जमीन अब नगर निगम के नियंत्रण में है, और इस पर विकास योजना तैयार की जाएगी।

मेयर ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर लंबे समय से कुछ लोग अवैध रूप से काबिज थे, जिन्हें हटाया गया है। साथ ही नगर निगम के अंतर्गत करीब 600 दुकानदारों को नोटिस जारी कर नवीनीकरण का निर्देश दिया गया है ताकि निगम की आय में वृद्धि हो सके।

प्रेस वार्ता के दौरान मेयर बिष्ट ने यह भी जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा 1800 रेडी ठेला संचालकों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इससे उनकी पहचान सुनिश्चित हुई है और शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिली है।

दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए अब वहां हाउस टैक्स लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एडीबी, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग द्वारा निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रेस वार्ता में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मेयर ने बताया कि आगामी 6 जून को कालू साईं बाबा मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर का विधिवत उद्घाटन करेंगे और इसे श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से शहर में पांच वॉटर टैंक का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे हल्द्वानी की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Haldwani

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *