Haldwani: हल्द्वानी के राजपुरा इलाके में चुनाव से पहले निसान टेरानो कार (UK04Z2633) से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार ललित जोशी ने इस गाड़ी को पकड़ा और मौके पर प्रशासन को बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में गाड़ी खोली गई, जिसमें अवैध शराब मिली।
बताया जा रहा है कि यह शराब भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी से मिली है। ललित जोशी ने इस घटना को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
शहर में आचार संहिता लागू है और 23 जनवरी को नगर निगम के चुनाव होने हैं। घटना के बाद माहौल गरम हो गया है, और मामले की जांच जारी है।

For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
