Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा, ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा

Haldwani: हल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा, ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन ने विदेशी मदिरा की दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने कुल 4 दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 3 दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई बोतलों पर अंकित QR कोड काम नहीं कर रहे थे, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और बिलिंग मशीनें कार्यरत पाई गईं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *