Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में गोवंश प्रकरण पर भड़काऊ पोस्ट मामले में तीन आरोपितों पर मुकदमा, एक हिरासत में

Haldwani: हल्द्वानी में गोवंश प्रकरण पर भड़काऊ पोस्ट मामले में तीन आरोपितों पर मुकदमा, एक हिरासत में
शेयर करे-

Haldwani: बरेली रोड पर उजाला नगर स्थित उजालेश्वर महादेव मंदिर के सामने लगभग पांच दिन पहले गोवंश का सिर मिलने के बाद शहर में तनाव का वातावरण बन गया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई कर माहौल शांत कराया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर तनाव बढ़ाने की कोशिश करने वाले तीन लोगों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाया गया है।

कोतवाली हल्द्वानी में एसआई आरती वाल्मिकी की तहरीर पर हिंदूवादी नेता विपिन चंद्र पांडे, यतीन पांडे और अतुल गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि तीनों ने फेसबुक पर भड़काऊ, विवादित और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्टें डालकर लोगों को उकसाने का प्रयास किया।

कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने, धर्म व जाति के आधार पर शत्रुता बढ़ाने और सामाजिक शांति भंग करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में कुसुमखेड़ा क्षेत्र से हिरासत में लिए गए विपिन चंद्र पांडे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार, विपिन पांडे पहले भी कई थानों में इसी प्रकृति के मामलों में नामजद रह चुका है। पुलिस सभी पुराने व नए मामलों को जोड़कर विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *