Headlines

Haldwani: नशे में वाहन चलाने पर दो चालक गिरफ्तार, डंपर सीज

Haldwani: नशे में वाहन चलाने पर दो चालक गिरफ्तार, डंपर सीज
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नशे में वाहन चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया।

पहला मामला 19 नवंबर 2025 की शाम सामने आया, जब डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बृजलाल अस्पताल के पास एक डंपर चालक कार में पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शीशमहल क्षेत्र में डंपर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया।

एल्कोमीटर टेस्ट में चालक मनोज सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी मंडलशेरा (बागेश्वर) नशे में पाया गया। डंपर संख्या UK05CA 1418 को सीज किया गया। आरोपी ने नशे की हालत में कार संख्या UK04S 9605 में पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

पहली कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम
  • हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
  • कांस्टेबल योगेश कुमार

दूसरा मामला 20 नवंबर 2025 को सामने आया, जब काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने शराब के नशे में वाहन चला रहे इशू कश्यप पुत्र नत्थू लाल, निवासी राजपुरा हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।

दूसरी कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 दिलीप कुमार
  2. कांस्टेबल योगेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *