Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, छीनी गई चेन और अवैध तमंचा बरामद

Haldwani: हल्द्वानी में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, छीनी गई चेन और अवैध तमंचा बरामद
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन, बिना नंबर प्लेट की अपाचे RR 310 बाइक और अवैध 315 बोर तमंचा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को भोटियापड़ाव क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। मामले में काठगोदाम निवासी नीता शाह की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान आकाश कुमार गौतम निवासी सीबीगंज, बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने 19 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बरेली और रुद्रपुर समेत कई थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में गुजरात और रुद्रपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में घायल भी हो चुका है।

मामले में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए आर्म्स एक्ट में अलग मुकदमा भी दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *