Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा और राजपुरा में बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर चला विशेष अभियान, सीओ नितिन लोहनी की अगुवाई में कार्रवाई

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा और राजपुरा में बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर चला विशेष अभियान, सीओ नितिन लोहनी की अगुवाई में कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हल्द्वानी में बाहरी लोगों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी नितिन लोहनी कर रहे हैं और यह पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में थाना प्रभारी नीरज भाकुनी तथा राजपुरा क्षेत्र में एसएसआई रोहतास सागर के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सत्यापन की कार्यवाही की गई। बनभूलपुरा में कई ऐसे संदिग्ध लोग पाए गए जो वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के निवास कर रहे थे तथा अवैध रूप से बिजली कनेक्शन का उपयोग कर जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर इन व्यक्तियों को चिन्हित कर बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में राजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के पड़ाव क्षेत्र में भी पुलिस ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से पूछताछ की और उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान राशन कार्डों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के डाटाबेस से मिलान किया गया, साथ ही आधार एप के माध्यम से आधार कार्ड की भी पुष्टि की गई।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने जानकारी दी कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *