Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी, स्वयं भी युवाओं संग दौड़े

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी, स्वयं भी युवाओं संग दौड़े
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में आयोजित ‘‘अहिल्या स्मृति मैराथन’’ एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर की, जिसके बाद उन्होंने स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में जागरूकता और एकता का संचार करते हैं, बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सहायक होते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक श्री भरत चौधरी, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री श्याम अग्रवाल, श्री हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *