Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल पर बैठाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल पर बैठाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी पुलिस ने भोटियापड़ाव क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 2,000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 24 जून को अल्मोड़ा निवासी प्रदीप सिंह बोरा को दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन व 2,000 रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ उड़ी निवासी राजपुरा, हल्द्वानी तथा रवि रौतेला निवासी फूलचौड़, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 2,000 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *