Haldwani: रविवार देर रात उजाला नगर क्षेत्र में गोवंशीय अवशेष मिलने की सूचना के बाद भड़के तनाव और उपद्रव के मामले में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 40–50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसओ बनभूलपुरा सुशील जोशी की तहरीर पर की गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से उपद्रवियों की पहचान में जुटी है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब क्षेत्र में गोवंशीय अवशेष मिलने की खबर फैली और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, इसी बीच कुछ हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
जांच के दौरान सीसीटीवी में एक कुत्ता मांस का टुकड़ा ले जाता हुआ दिखाई दिया, फिर भी हिंदूवादी संगठनों ने विस्तृत जांच की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इसी बीच, भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने होटल, दुकानों और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ और दहशत फैल गई। कई दुकानदारों ने सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
स्थिति बिगड़ने पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चार सीओ, सभी थानाध्यक्षों, पुलिस बल और पीएसी को मौके पर तैनात कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी क्राइम सहित वरिष्ठ अधिकारी देर रात घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ के चलते हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कई युवकों को हिरासत में लिया गया।
तहरीर के अनुसार, शमा रेस्टोरेंट, आसपास की दुकानों, गाड़ियों और पीली कोठी क्षेत्र में उपद्रवियों ने पथराव, तोड़फोड़, टैम्पो चालकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी तक दी, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने लोक व्यवस्था भंग करने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अवशेषों और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ कहा कि शहर की शांति

Chief Editor, Aaj Khabar
