Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haridwar: हरिद्वार में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग, पुलिस ने 10 घंटे में कराया सकुशल मुक्त

Haridwar: हरिद्वार में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग, पुलिस ने 10 घंटे में कराया सकुशल मुक्त
शेयर करे-

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हाईवे किनारे कैफे में चाय पी रहे एक युवक को फिल्मी अंदाज़ में अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते मात्र दस घंटे में न केवल अपहृत युवक को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया, बल्कि चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित युवक राजन को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जब हरिद्वार–रुड़की हाईवे स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार छह युवकों ने राजन को जबरन किडनैप कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की और पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की, जिसमें छह युवक पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में घटना को अंजाम देते दिखे।

लगातार सर्विलांस और चेकिंग के आधार पर पुलिस ने अपहरण के करीब दस घंटे बाद हरिद्वार–मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों की कार रोक ली। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों — अर्पित शर्मा, नितिन, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन और हर्ष उर्फ हनी — को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।

पीड़ित के पिता अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर की तहरीर पर अपहरण सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अपहरण की वजह पुरानी रंजिश का बदला लेना बताया जा रहा है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *