Headlines

Lalkuan: लालकुआं में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, महिला-युवक गंभीर रूप से घायल

Lalkuan: लालकुआं में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, महिला-युवक गंभीर रूप से घायल
शेयर करे-

Lalkuan: लालकुआं में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार संख्या UK04 L 6644 कालाढूंगी से किच्छा की ओर जा रही थी।

डिपो नंबर चार के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश भी खाई में जा गिरा।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक सड़क पर आए गोवंश ने हादसे की गंभीरता बढ़ा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *