Headlines

Nainital: बैलपड़ाव उपद्रव और तोड़फोड़ प्रकरण के दौरान कार्रवाई में विफल रहने पर चौकी प्रभारी फिरोज आलम निलंबित

Nainital: बैलपड़ाव उपद्रव और तोड़फोड़ प्रकरण के दौरान कार्रवाई में विफल रहने पर चौकी प्रभारी फिरोज आलम निलंबित
शेयर करे-

Nainital: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बैलपड़ाव चौकी में हुए उपद्रव और तोड़फोड़ प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक फिरोज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

23 अक्टूबर 2025 को छोई बेलपड़ाव क्षेत्र में भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर उपद्रव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान चौकी प्रभारी फिरोज आलम द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया और वे घटनास्थल पर मूकदर्शक बने रहे।

उच्च-स्तरीय जांच की अंतरिम रिपोर्ट में पाया गया कि भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था संभालने में उनकी पूरी तरह विफलता रही। इसी गंभीर लापरवाही को आधार बनाकर एसएसपी ने उन्हें निलंबित किया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कर्तव्य में चूक और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसी घटनाओं में दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *