Headlines

Lalkuan: लालकुआं पुलिस का नशे पर डबल प्रहार, 654 ग्राम चरस और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Lalkuan: लालकुआं पुलिस का नशे पर डबल प्रहार, 654 ग्राम चरस और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Lalkuan: लालकुआं पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 654.10 ग्राम चरस और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पहले मामले में बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने खैरानी बिंदुखत्ता के पास देर रात संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक स्कूटी की जांच की। स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर नंबर छिपाया गया था। तलाशी के दौरान डिक्की में हेलमेट के भीतर रखे सफेद पॉलीबैग से 654.10 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह रावत को गिरफ्तार कर स्कूटी भी कब्जे में ले ली। उसके खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरे मामले में पुलिस ने मसल्स फैक्ट्री जिम के पास ट्रकों के बीच अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहे संजय सिंह बिलवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियान में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी और कांस्टेबल दयाल नाथ की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *