Headlines

Lalkuan: लालकुआँ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Lalkuan: लालकुआँ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
शेयर करे-

Lalkuan:  नगर पंचायत लालकुआँ के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राम बाबू मिश्रा एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके कार्यकाल को आज भी स्थानीय लोग सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करते हैं।

उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *