Headlines

Uttarakhand: उत्तरकाशी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन,लोक निर्माण विभाग अमीन ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Uttarakhand: उत्तरकाशी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन,लोक निर्माण विभाग अमीन ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले से सामने आया है, जहां लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के एक अमीन को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, भटवाड़ी स्थित लोनिवि कैंप कार्यालय में तैनात अमीन टिका राम नौटियाल सड़क निर्माण के दौरान कटी भूमि के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया।

गुरुवार, 22 जनवरी को जैसे ही अमीन ने ₹10,000 की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

प्रदेश में बीते दिनों रिश्वतखोरी के कई मामलों में विजिलेंस की सख्त कार्रवाई सामने आई है। हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी और उनके सहायक को ₹50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया गया था, जबकि रुड़की में सिविल अस्पताल के एक सरकारी डॉक्टर को मेडिकल रिपोर्ट के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया।

मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *