Haldwani: हल्द्वानी के बरेली रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार नरेश राजपूत (19 वर्ष), पुत्र चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे सवार ओपी मणि गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
