Haldwani: शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब दो युवक तेज गति से बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। कॉलटेक्स के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
