Haldwani: भारत विकास परिषद उत्तराखंड पूर्व प्रांत की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा मंगलवार को प्रांत की 17 शाखाओं में संपन्न हुई। इस परीक्षा में 236 विद्यालयों के करीब 42,000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा शाखा हल्द्वानी, काठगोदाम, भगत सिंह, रुद्रपुर, विवेकानंद, शहीद ऊधम सिंह, वीर सावरकर, काशीपुर देवभूमि, रामनगर, खटीमा, गदरपुर, सितारगंज, नैनीताल, टनकपुर सहित कुल 17 शाखाओं द्वारा आयोजित की गई।
प्रांतीय संयोजक संजय खेड़ा ने बताया कि सभी शाखाओं ने निरंतर प्रयास और समन्वय से परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। वहीं, प्रांतीय संस्कार संयोजक उपमा सेठी ने बताया कि लिखित परीक्षा के चयनित विद्यार्थियों को अब प्रश्नमंच स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। इसके बाद प्रांतीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनका चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेन्द्र अरोड़ा, क्षेत्रीय संस्कार संयोजक पाला मेहता, वित्त सचिव आर.के. गुप्ता, भगवान सहाय अग्रवाल, हरीश शर्मा, राजेश अग्रवाल, दीपक, अलका माहेश्वरी, ममता खुल्लर, दीपक बख्शी, नीलम शर्मा, निधि अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सुलभ अग्रवाल, कमल किशोर सिंघल, रविंद्र बजाज, सुमित शंकर अग्रवाल, डॉ. शिखा चोहान, भुवन जोशी, दीपक बिष्ट, हितेन्द्र उप्रेती, आदित्य गौतम और नीरज वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

