Haldwani: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में सबसे चर्चित रही रामड़ी आनसिंह (पनियाली) जिला पंचायत सीट पर कांटे की टक्कर के बाद डॉक्टर छवि कांडपाल बोरा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
इस सीट पर मुकाबला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और डॉ. छवि कांडपाल के बीच था, जो शुरू से ही बेहद रोचक और कड़ा बना रहा। मतगणना के अंतिम चरण में डॉक्टर छवि कांडपाल ने 2411 वोटों के अंतर से बेला तोलिया को मात दे दी।
डॉ. कांडपाल की इस जीत के साथ ही क्षेत्र में उनके समर्थकों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया और जीत को बदलाव की शुरुआत बताया।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

