Haldwani: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और लौह-स्त्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर स्वराज आश्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भावपूर्ण स्मरण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रहित के ऐतिहासिक निर्णयों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व भारत को वैश्विक पहचान दिलाने और देश में आत्मविश्वास जगाने में मील का पत्थर साबित हुआ।
उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी की जयंती केवल स्मरण नहीं, बल्कि मूल्य आधारित राजनीति और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर है।
महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि इंदिरा गांधी की निडरता, दृढ़ता और निर्णय क्षमता देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनका जीवन बताता है कि राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के साहस, प्रखर नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली और राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व राजनीति में भारत की प्रतिष्ठा को ऊँचे मुकाम पर ले जाने वाली दूरदर्शी नेता थीं।
सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, हरित क्रांति और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति इंदिरा गांधी के योगदान को सार्थक रूप से याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमन्त बगड़वाल, मलय बिष्ट, सतनाम सिंह चटवाल, राजेन्द्र उपाध्याय, जया कर्नाटक, राधा आर्य, रेनू तोमर, मंजू दानु, संदीप जोशी, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नु, राजेन्द्र सुयाल, शाद अली, पार्षद धर्मवीर (एडवोकेट), एडवोकेट मनोज बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, यूनुस अली, गोविंद सिंह बिष्ट, शंकर कोहली, मो. नबी, प्रकाश पुजारी, प्रदीप बिष्ट, कोमल जायसवाल, अमित रावत, भानु कबड़वाल, नफीस चौधरी, लक्की रावत, अरशद अली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
