Uttarakhand: टिहरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुवाधार के पास देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवक की लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई।
आज 19 नवंबर 2025 को घटना की सूचना मिलते ही थाना नरेंद्रनगर पुलिस सक्रिय हुई और एसआई सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF, फायर टीम और स्थानीय पुलिस को खाई से शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह पुंडीर (34 वर्ष), पुत्र शूरवीर सिंह पुंडीर, निवासी ग्राम सोनी, हिंडोलाखाल, टिहरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक अनुमान के अनुसार रात के समय दृश्यता कम होने या स्कूटी का असंतुलित होना कारण माना जा रहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar
