Headlines

Nainital: अवैध कच्ची शराब पर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 133 पाउच सहित दो गिरफ्तार

Nainital: अवैध कच्ची शराब पर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 133 पाउच सहित दो गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जनपद में नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देशों के बाद लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को कुल 133 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में

01— कृपाल सिंह (उम्र 37 वर्ष), निवासी जयपुर बीसा मोटाहल्दू से 59 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

02— हरीश सिंह मेहता (उम्र 26 वर्ष), निवासी रावत नगर द्वितीय बिंदुखत्ता से 74 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।

दोनों के खिलाफ एफआईआर नंबर 231/25 और 232/25 कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 शंकर नयाल
  2. कानि0 117 कुवेर राणा
  3. कानि0 160 मनीष कुमार
  4. कानि0 882 दयाल नाथ
  5. कानि0 501 अशोक कम्बोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *