Headlines

Haldwani: सीबीएसई 10वीं परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 72 छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

Haldwani: सीबीएसई 10वीं परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 72 छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल
शेयर करे-

Haldwani: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 72 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय की छात्रा प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया और देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने विषयवार भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 36 छात्रों ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में, 13 छात्रों ने अंग्रेजी में, एक छात्र ने हिंदी में तथा एक छात्र ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *