Headlines

Haldwani: सीबीएसई 10वीं परिणाम में सिंथिया स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 26 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

Haldwani: सीबीएसई 10वीं परिणाम में सिंथिया स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 26 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल
शेयर करे-

Haldwani: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सत्र 2026-27 के तहत सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कुल 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय के इस उल्लेखनीय परिणाम से न केवल शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की भी सराहना हो रही है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *