Headlines

Haldwani: इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम, 99.24 पर्सेंटाइल के साथ सर्वज्ञ बने टॉपर

Haldwani: इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम, 99.24 पर्सेंटाइल के साथ सर्वज्ञ बने टॉपर
शेयर करे-

Haldwani: काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने 99.2414 पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सार्थक रावत ने 96.2460 पर्सेंटाइल और मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 पर्सेंटाइल प्राप्त कर IIT JEE Advanced के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की।

सर्वज्ञ श्रीवास्तव अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा और अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, तीनों छात्रों के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *