Haldwani: शहर में सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने के लिए सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सर्किट हाउस, काठगोदाम में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में इसकी मंजूरी दी। यह बस सेवा 21 जून से शुरू होगी और इसे प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा संचालित किया जाएगा। बसों की खरीद के लिए ऑपरेटरों को तीन महीने का समय दिया गया है।
इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
नए सिटी बस सेवा के तहत छह प्रमुख रूट तय किए गए हैं:
1. रूट नंबर- 1 (45.60 किमी)
रानीबाग – रोडवेज बस स्टैंड – स्टेडियम रोड – मुखानी – कुसुमखेड़ा – ब्लॉक – फतेहपुर – लामाचौड़ – भाखड़ा – कठघरिया – चौफुला चौराहा – चंबलपुल – पनचक्की – हाइडिल गेट – वापस रानीबाग
2. रूट नंबर- 2 (33.60 किमी)
बस स्टेशन – मंगलपड़ाव – गांधी स्कूल – तीनपानी – उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी – टीपीनगर – देवलचौड़ – पंचायत घर – पाल कॉलेज – कुसुमखेड़ा – लालडांठ – पनचक्की – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – वापस बस स्टेशन
3. रूट नंबर- 3 (33.60 किमी)
बस स्टेशन – काठगोदाम रेलवे स्टेशन – सर्किट हाउस – स्टेडियम – तीनपानी – गोरा पड़ाव – गन्ना सेंटर – टीपीनगर – एसटीएच – धान मिल – पीलीकोठी – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – वापस बस स्टेशन
4. रूट नंबर- 4 (12.20 किमी)
बस स्टेशन – सिंधी चौराहा – रामपुर रोड – देवलचौड़ – बिड़ला स्कूल – गैस गोदाम रोड – सेंट्रल अस्पताल – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – वापस बस स्टेशन
5. रूट नंबर- 5 (18.80 किमी)
बस स्टेशन – दुर्गा सिटी सेंटर – नवाबी रोड – मुखानी – कुसुमखेड़ा – कमलुवागांजा – लामाचौड़ – भांखड़ा
6. रूट नंबर- 6 (21.60 किमी)
बस स्टेशन – स्टेडियम रोड – मुखानी – कुसुमखेड़ा – ऊंचापुल – कमलुवागांजा – मुखानी – वापस बस स्टेशन
पर्यावरण और सुरक्षा को प्राथमिकता
आयुक्त दीपक रावत ने निर्देश दिए हैं कि सिटी बसें पर्यावरण के अनुकूल होंगी। इन्हें या तो सीएनजी पर चलाया जाएगा या बीएस-VI मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम और स्पष्ट रूट संकेतक लगाए जाएंगे।
इसके अलावा, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों को एक विशिष्ट पहचान चिह्न भी दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को आसानी से पहचानने में सुविधा होगी।
शहर में इस नई सिटी बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
