Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन, हर वर्ष शहद महोत्सव आयोजित करने के निर्देश

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन, हर वर्ष शहद महोत्सव आयोजित करने के निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास परिसर में आज शहद निष्कासन कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम शहद निकालने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए उद्यान विभाग को शहद महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महोत्सव में मधुमक्खियों द्वारा तैयार किए जाने वाले सभी उत्पादों को शामिल करने और इसे हर वर्ष निश्चित तिथि पर आयोजित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यहां प्रचुर मात्रा में फूलों की विविध प्रजातियां पाई जाती हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने और मौन पालन को बढ़ावा देने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

Dehradun

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *