Headlines

Haridwar: लक्सर राजन हत्याकांड के 6 आरोपी व विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Haridwar: लक्सर राजन हत्याकांड के 6 आरोपी व विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए राजन हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गांव में फायरिंग से मचा था हड़कंप

घटना 16 मार्च की देर शाम पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में हुई थी, जहां दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मृतक की पहचान राजन के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक के भाई बाबूराम उर्फ अरुण ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

ग्रामीणों के विरोध के बाद तेजी से हुई कार्रवाई

राजन की हत्या के बाद उसके परिजनों और गांव वालों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनीं 10 टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए 10 टीमें बनाई। इन टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में से एक, जतिन चौधरी, ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसने उत्तराखंड के लोगों को लेकर एक वीडियो बनाया था,
जिसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद उसकी विधायक उमेश कुमार से रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश के कारण जतिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 26 फरवरी की सुबह विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • जतिन चौधरी (पुत्र बबीत चौधरी)
  • हर्ष मेहता (पुत्र मनोज कुमार)
  • आर्यन तोमर (पुत्र ओमपाल)
  • हर्ष चौधरी (पुत्र बबीत चौधरी)
  • हर्षित राठी (पुत्र मोनू)
  • बबीत चौधरी (पुत्र नत्थू सिंह)

इनमें मुख्य आरोपी जतिन चौधरी के खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने भेजा सभी आरोपियों को जेल

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस हत्याकांड और फायरिंग के पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क तो नहीं है।

For latest news updates click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *