Headlines

Haldwani: काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में बहे युवक का शव मुखानी क्षेत्र से बरामद, हादसे के बाद गौला बैराज बंद

Haldwani: काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में बहे युवक का शव मुखानी क्षेत्र से बरामद, हादसे के बाद गौला बैराज बंद
शेयर करे-

Haldwani: काठगोदाम कॉलटैक्स के पास नहर में गिरे युवक का शव बुधवार को मुखानी क्षेत्र की नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल, निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था।

मंगलवार को दुर्घटना के बाद युवक नहर में बह गया था। घटना की सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह दोबारा शुरू हुई तलाश में शव बरामद कर लिया गया।

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह बहन के घर पर ही रह रहा था। घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *