Headlines

Haridwar: हरिद्वार में दिनदहाड़े डकैती, होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लूटी नकदी, जेवर और रिवॉल्वर

Haridwar: हरिद्वार में दिनदहाड़े डकैती, होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लूटी नकदी, जेवर और रिवॉल्वर
शेयर करे-

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में तीन हथियारबंद बदमाशों ने होटल कारोबारी चौधरी गुलवीर सिंह के घर धावा बोलकर उनकी बेटी को असलहे की नोक पर बंधक बना लिया।

मामला सुबह करीब 10:30 बजे का है जब कारोबारी टहलने के लिए बाहर निकले थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी बदमाश अचानक घर में घुस आए और बेटी को कमरे में कैद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और 2200 रुपये नकद, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, जेवरात और कारोबारी की कार लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने लूटी गई कार को कुछ देर बाद हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Haridwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *