Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों सहित अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन किया और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के कार्यकलापों को तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
निरीक्षण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

