Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने का दिया आश्वासन

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने का दिया आश्वासन
शेयर करे-

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ितों से भेंटकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा से बाधित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलकर राहत और बचाव कार्यों को तेज किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाडिया इंस्टीट्यूट के सहयोग से आपदा के कारणों की वैज्ञानिक पड़ताल कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यमुना नदी में आए मलबे को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा कर त्वरित जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही बारिश से प्रभावित आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *