Headlines

Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले इंजेक्शनों के साथ 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले इंजेक्शनों के साथ 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 वर्षीय व्यक्ति को नशीले इंजेक्शनों और सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 नशीले इंजेक्शन, दो पैकेट सील बंद सिरिंज और एक स्कूटी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और काठगोदाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोला बैराज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

11 अगस्त 2026 को पुलिस टीम गोला बैराज से पहले आलिजा फूड कॉर्नर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 05 Bupreorphine Hydrochloride IP Restigesic Injection, 05 Avil Pheniramine Maleate Injection, 02 पैकेट सील बंद 5 एमएल सिरिंज और स्कूटी संख्या UK04AQ-2582 बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रमोद सैन पुत्र स्व. राम निवास, उम्र 56 वर्ष, निवासी गैस गोदाम रोड, द्वारिका पुरी फेज-3, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 22/60/8 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रमोद सिंह और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *