Headlines

Bhimtal: भीमताल झील में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मंत्री कैड़ा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Bhimtal: भीमताल झील में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मंत्री कैड़ा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
शेयर करे-

Bhimtal: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भीमताल झील में वोट के जरिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा भीमताल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से भीमताल झील का वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने अनुशासन के साथ उत्तराखंड और देशहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *