Headlines

Bhimtal: ओखलकांडा में कृषि विभाग का कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत, तीन घायल; मंत्री कैड़ा ने जाना घायलों का हाल

Bhimtal: ओखलकांडा में कृषि विभाग का कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत, तीन घायल; मंत्री कैड़ा ने जाना घायलों का हाल
शेयर करे-

Bhimtal: ओखलकांडा मल्ला में कृषि विभाग का कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक कमल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कृषि विभाग का कैंटर वाहन संख्या UK04CB1819 ग्राम सभा ओखलकांडा मल्ला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक कमल जोशी पुत्र हरीश जोशी, निवासी मानाघेर, उम्र 25 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता पुत्र हरक सिंह, उम्र 59 वर्ष, पंकज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी धानाचुली, उम्र 27 वर्ष और रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी पस्या, घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद मंत्री के निर्देश पर तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अस्पताल में चिकित्सकों से घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई मौके पर कराने को कहा, जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में पोस्टमार्टम कराया गया।

मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन को मृतक के परिजनों और घायलों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह मृतक के परिवार और घायलों के परिजनों के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *