Headlines

Haldwani: मंजूनाथ टी.सी. बने नैनीताल के नए एसएसपी, उत्तराखंड पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

Haldwani: मंजूनाथ टी.सी. बने नैनीताल के नए एसएसपी, उत्तराखंड पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। इनमें चार जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। गृह अनुभाग-1 से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ और मध्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

डॉ. पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक अभियोजन, अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा, अमित कुमार सिन्हा को निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, और ए.पी. अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया है। विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार तथा नीलेश आनंद भरणे को महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था और जीआरपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फील्ड स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। प्रह्लाद नारायण मीणा को एसपी सतर्कता मुख्यालय भेजा गया है, जबकि मंजूनाथ टी.सी. को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। सर्वेश पंवार अब एसएसपी पौड़ी गढ़वाल होंगे। सरिता डोबाल को एसपी अभिसूचना मुख्यालय, कमलेश उपाध्याय को एसपी उत्तरकाशी और सुरजीत सिंह पंवार को एसपी चमोली के पद पर तैनाती दी गई है।

मध्य स्तर के पुलिस अधिकारियों में भी बदलाव किए गए हैं। एएसपी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र अब उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेन्द्रनगर होंगे, जबकि एएसपी पीटीसी मनोज कुमार कत्याल को एएसपी हल्द्वानी का कार्यभार सौंपा गया है। एएसपी विकासनगर रेनू लोहानी को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून और एएसपी एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह को एएसपी काशीपुर बनाया गया है। इसके अलावा मनीषा जोशी, कमला बिष्ट और पंकज गैरोला को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को भेजी जाए।

Haldwani

Haldwani: मंजूनाथ टी.सी. बने नैनीताल के नए एसएसपी, उत्तराखंड पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

Haldwani: मंजूनाथ टी.सी. बने नैनीताल के नए एसएसपी, उत्तराखंड पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *