Headlines

Nainital: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन

Nainital: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड के कुमाऊं दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार शाम कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने लगभग 45 मिनट तक मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा की जीवनी और मंदिर की स्थापना से जुड़ी जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कैंची धाम में आकर उन्हें अद्भुत शांति और आत्मिक सुख का अनुभव हुआ। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, नैनीताल से कैंची धाम तक पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *