Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। कॉलेज में कुल 12,800 मतदाताओं में से 4,063 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 31.74 प्रतिशत रहा।
मतदान के आंकड़ों के अनुसार, कॉलेज के 5,167 पुरुष मतदाताओं में से 1,932 ने मतदान किया, जिससे पुरुष वर्ग में मतदान प्रतिशत 37.39 प्रतिशत रहा। वहीं, 7,633 महिला मतदाताओं में से 2,131 छात्राओं ने वोट डाला। महिला वर्ग में मतदान प्रतिशत 27.9182 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मतदान प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अब सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
