Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद में दर्दनाक कदम

Haldwani: खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद में दर्दनाक कदम
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के चोरगलियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गजेपुर गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक खनन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने पारिवारिक विवाद के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *