Headlines

Haldwani: वीकेंड ट्रैफिक प्लान,29-30 मार्च को हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Haldwani: वीकेंड ट्रैफिक प्लान,29-30 मार्च को हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
शेयर करे-

Haldwani: 29 और 30 मार्च 2025 (शनिवार-रविवार) को वीकेंड के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने और वहां से लौटने वाले वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

प्रमुख प्रतिबंध और दिशानिर्देश:

  • सुबह 10:00 बजे से रात 22:00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन (सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) दोपहर 14:00 बजे से रात 22:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कालाढूंगी रोड, तीनपानी, मंडी, टीपी नगर और चोरगलिया रोड से जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोका जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा, भवाली से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास और भीमताल से आने वाले वाहनों को अमृतपुर मोड़ पर पार्क किया जाएगा।
  • रविवार को 15:00 बजे के बाद नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक और मालवाहक वाहनों को कालाढूंगी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • रोडवेज और KMOU बसें अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।

यातायात पुलिस की सख्ती:

हल्द्वानी के समस्त थाना और चौकी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्वाइंट्स पर पुलिस तैनात रहेगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रैफिक प्लान का कड़ाई से पालन हो और डायवर्जन के अनुसार वाहनों को सुचारू रूप से संचालित किया जाए।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस ट्रैफिक प्लान को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *