Headlines

Dehradun: ओवररेटिंग से राहत,आबकारी विभाग का बड़ा फैसला, अब क्यूआर कोड से होगी शिकायत, 24-48 घंटे में समाधान

Dehradun: ओवररेटिंग से राहत,आबकारी विभाग का बड़ा फैसला, अब क्यूआर कोड से होगी शिकायत, 24-48 घंटे में समाधान
शेयर करे-

Dehradun: अब शराब ठेकों पर ओवररेटिंग की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है। आबकारी विभाग ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए क्यूआर कोड सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता सीधे विभाग को अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

गुरुवार को आबकारी मुख्यालय में प्रमुख सचिव एल फैनई ने इस क्यूआर कोड को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से न केवल शिकायत दर्ज कराना आसान होगा, बल्कि उनका निस्तारण भी तेजी से किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करने पर शिकायत के साथ लोकेशन की जानकारी भी कंट्रोल रूम को स्वतः प्राप्त हो जाएगी।

शिकायत के साथ वीडियो भी कर सकते हैं साझा

आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उपभोक्ता न केवल अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, बल्कि वीडियो भी साझा कर सकते हैं। इससे शिकायतों की पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

मैदानी क्षेत्रों में 24 घंटे, दूरस्थ क्षेत्रों में 48 घंटे में समाधान

शिकायतों के निस्तारण की समय-सीमा भी तय की गई है। मैदानी इलाकों में 24 घंटे और दूरस्थ जिलों में 48 घंटे के भीतर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह, पीएस गर्ब्याल, बीएस चौहान, संयुक्त आयुक्त टीके पंत, उपायुक्त प्रभाशंकर मिश्रा, आलोक शाह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शुभम तोमर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अब उपभोक्ताओं को शराब की दुकानों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। बस क्यूआर कोड स्कैन करें और सीधे आबकारी विभाग तक अपनी शिकायत पहुंचाएं।

Dehradun

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *