Haldwani: शहर के गन्ना सेंटर क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 55 वर्षीय किसान कुंदन बोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां कुंदन बोरा लहूलुहान हालत में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली दुर्घटनावश चली या किसी ने चलाई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
