Headlines

Nainital: भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले में 25 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

Nainital: भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले में 25 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
शेयर करे-

Nainital: मौसम विभाग द्वारा 25 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *