Headlines

Nainital: नैनीताल बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण, सांसद अजय भट्ट ने 5 लाख की सहायता का किया ऐलान

Nainital: नैनीताल बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण, सांसद अजय भट्ट ने 5 लाख की सहायता का किया ऐलान
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल और डॉ. सरस्वती खेतवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद जिला जज एवं संरक्षक प्रशांत जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार और मोहम्मद बिलाल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं को समाज का पथप्रदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी नैनीताल जिला बार के आजीवन सदस्य हैं और इस पर उन्हें गर्व है। अधिवक्ताओं के हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उन्होंने सांसद निधि से चैंबर निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। वहीं सचिव संजय सुयाल ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक पुराने बार भवन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी और तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज हर्ष यादव सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *