Headlines

Nainital: स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस ने फहराया तिरंगा, 8 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क और एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

Nainital: स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस ने फहराया तिरंगा, 8 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क और एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
शेयर करे-

Nainital: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने जिले के सभी थानों, कार्यालयों एवं पुलिस इकाइयों में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के दौरान पुलिस बल ने तिरंगे को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा राष्ट्र की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने और पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के विशिष्ट कार्य एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान एवं पदक प्रदान किए गए। एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सेवा के आधार पर उप निरीक्षक चन्द्रशेखर और अपर उप निरीक्षक जानकी वर्मा को प्रदान की गई। वहीं अपर उप निरीक्षक हरीश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर मुख्य आरक्षी विरेन्द्र राम, आरक्षी शंकर नाथ और उप निरीक्षक दिलीप सिंह को प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक भवाली रविकांत सेमवाल और आरक्षी मुन्नी देवी लोहानी को एसएसपी नैनीताल ने अलंकृत कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस हाईकोर्ट राजेश कुमार भट्ट, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी तथा जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और अग्निशमन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों, थानों एवं फायर स्टेशनों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नैनीताल पुलिस के सभी जवान इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *